जय अंबे ब्रह्मचारिणी माता | जय चतुरानन प्रिय सुख दाता ||
For Vidhi,
Email:- info@vpandit.com
Contact Number:- 1800-890-1431
जय अंबे ब्रह्मचारिणी माता |
जय चतुरानन प्रिय सुख दाता ||
ब्रह्मा जी के मन भाती हो |
ज्ञान सभी को सिखलाती हो ||
ब्रह्म मंत्र है जाप तुम्हारा |
जिसको जपे सरल संसारा ||
जय गायत्री वेद की माता |
जो जन निस दिन तुम्हें ध्याता ||
कमी कोई रहने ना पाए |
कोई भी दुःख सहने न पाए ||
उसकी विरति रहे ठिकाने |
जो तेरी महिमा को जाने ||
रुद्राक्ष की माला लेकर |
जपे जो मंत्र श्रद्धा दे कर ||
आलस छोड़ करे गुणगाना |
माँ तुम उसको सुख पहुचाना ||
ब्रह्मचारिणी तेरो नाम |
पूर्ण करो सब मेरे काम ||
भक्त तेरे चरणों का पुजारी |
रखना लाज मेरी महतारी ||
Write a public review